Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News नेहा शर्मा ने शेयर की सत्‍यमेव जयते अभिनेत्री आइशा शर्मा की बोल्‍ड...

नेहा शर्मा ने शेयर की सत्‍यमेव जयते अभिनेत्री आइशा शर्मा की बोल्‍ड फोटो!

0
1225

पंजाबी फिल्‍म इक संधु हुंदा सी के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहीं नेहा शर्मा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया खाते पर नये फोटो शूट की एक तस्‍वीर शेयर की।

इस तस्‍वीर में नेहा शर्मा अपनी बहन और सत्‍यमेव जयते अभिनेत्री आइशा शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। इस छवि को शेयर करते हुए अभिनेत्री नेहा शर्मा ने लिखा, ‘इसको साझा करने का कारण बस इतना सा है, मैं तुम को प्‍यार करती हूं, इस पिक्‍चर को पसंद करती हूं।’

इस तस्‍वीर में आइशा शर्मा और नेहा शर्मा दोनों एक दूसरे की कार्बन कॉपी लग रही हैं। लेकिन, बोल्‍ड लुक होने के कारण आइशा शर्मा नेहा शर्मा पर भारी पड़ रही हैं। यह तस्‍वीर केवल नेहा शर्मा को ही पसंद नहीं बल्कि उनके प्रशंसकों को भी खूब पसंद आ रही है। कुछ घंटों में हजारों ट्वीट हो चुके हैं, जो नेहा शर्मा की सामान्‍य पोस्‍टों से काफी ज्‍यादा हैं।

गौरतलब है कि आइशा शर्मा ने सत्‍यमेव जयते बड़े पर्दे पर कदम रखा था। आइशा शर्मा 29 वर्ष की हैं और भागलपुर बिहार से संबंधित हैं। कारोबारी से राजनेता बने अजीत शर्मा की बेटी हैं। उधर, नेहा शर्मा की पिछली फिल्‍म तानाजी द अनसंग वॉरियर थी, जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

और नेहा शर्मा की आने वाली फिल्‍म इक संधु हुंदा सी, जो इस महीने के अंत में रिलीज होगी, जिसमें नेहा शर्मा पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्‍पी ग्रेवाल के साथ नजर आएंगी।