Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas अभिषेक पिक्चर्स के साथ दो फिल्में करेंगे अदीवी

अभिषेक पिक्चर्स के साथ दो फिल्में करेंगे अदीवी

0
205

चेन्नई। फिल्म ‘क्षणम’ में सफलता हासिल कर चुके अभिनेता-लेखक अदीवी सेष ने लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस अभिषेक पिक्चर्स के साथ दो फिल्मों के लिए करार किया है।

अदीवी ने आईएएनएस से कहा, “समझौते पर करार हो गया है लेकिन फिल्म पर चर्चा चल रही है। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होगी और मुझे उम्मीद है कि इस साल के अंत तक अन्य रिलीज सही है।”

Adivi Sesh

फिल्म ‘क्षणम’ की जबरदस्त सफलता के बाद, उनके पास अन्य पेशकशों की भरमार है, लेकिन अदीवी ने किसी नई फिल्म पर करार नहीं किया है।

वह फिल्मकार भाई साई किरण अदीवी के साथ भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया, “हमने अभी तक किसी स्क्रिप्ट के लिए हामी नहीं भरी है।”

गौरतलब है कि अदीवी शेष ने बाहुबली में भादरा, जो भल्‍लादेव का पुत्र है, की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा तोझा में उनकी छोटी सी भूमिका थी। (आईएएनएस)