Saturday, April 11, 2026
Home Gossip/News अभिनेता कादर खान जिन्दा हैं

अभिनेता कादर खान जिन्दा हैं

0
195

मुंबई। बॉलीवुड में विलेन से कॉमेडी अदाकार की भूमिका निभा चुके दिग्‍गज अभिनेता कादर ख़ान जिन्‍दा हैं।

जी हां। दिग्गज अभिनेता कादर खान के निधन की अफवाहें कोरी अफवाहें निकलीं। कादर के परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने अफवाहें खारिज करते हुए कहा कि वह एकदम ठीक हैं।

kader khan

कादर ख़ान (78) हाल में ‘हो गया दिमाग का दही’ फिल्म में नजर आए। इसकी निर्देशक फौजिया अर्शी ने शनिवार देर शाम आईएएनएस को बताया, “ये सभी ट्वीट और पोस्ट अफवाहें हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं। मेरी देर शाम उनसे बात हुई थी।”

उन्होंने कहा, “मैं सबसे ऐसी अफवाहें न फैलाने की दरख्वास्त करूंगी।” कादर को ‘हिम्मतवाला’, ‘आंखें’ और ‘कुली नंबर वन’ जैसी फिल्मों में हास्यपूर्ण संवाद अदायगी के लिए आज भी बहुत प्यार से याद किया जाता है। सोशल मीडिया में इससे पहले भी उनके मरने की अफवाहें उड़ी थीं।

कादर को वृद्धावस्था संबंधी दिक्कतों के चलते चलने-फिरने में दिक्कत होती है। आए दिन मुंबई स्थित उनके आवास पर उनकी चिकित्सीय जांच होती रहती है। (आईएएनएस)