Saturday, April 25, 2026
Home Latest News खेसारी लाल यादव और सपना चौहान का नया गाना “चॉकलेटी सड़िया” हुआ...

खेसारी लाल यादव और सपना चौहान का नया गाना “चॉकलेटी सड़िया” हुआ वायरल

0
3638

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना “चॉकलेटी सड़िया” रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। सपना चौहान के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Khesari lal yadav naya gaana

गाने में खेसारी लाल यादव और सपना चौहान की केमिस्ट्री वाकई देखने लायक है। खेसारी लाल यादव, चॉकलेट रंग की साड़ी में सपना चौहान पर पूरी तरह से मुग्ध नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों की जोड़ी और उनकी एनर्जी ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। इसका दमदार म्यूजिक और बेहतरीन बीट्स ने इसे दर्शकों के दिलों में जगह दिला दी है।

खेसारी लाल यादव ने गाने की सफलता पर कहा, “‘चॉकलेटी सड़िया’ फिल्म ‘राजाराम’ का एक बेहद खूबसूरत गाना है। इसकी शूटिंग के दौरान मैंने बहुत मजा किया। सपना चौहान के साथ काम करके काफी आनंद आया, और दर्शकों को हमारी केमिस्ट्री भी बहुत पसंद आ रही है। मैं चाहता हूं कि हमारे फैंस इस गाने पर रील्स बनाएं और हमें बताएं कि उन्हें यह गाना कैसा लगा। यह गाना हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा।”

गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत कृष्णा बेदर्दी ने दिया है और लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। गाने की खूबसूरत फिल्मांकन और निर्देशन के लिए सूरज कटोच की भी सराहना हो रही है। यह गाना फिल्म ‘राजाराम’ का हिस्सा है, जिसे निर्माता आर आर प्रिंस और पराग पाटिल ने बनाया है। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं और इसके पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

गाने के रिलीज होते ही इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह गाना वायरल हो चुका है, और इसके थिरकने वाले बीट्स ने फैंस को भी रील्स और वीडियो बनाने के लिए प्रेरित किया है। उम्मीद है कि फिल्म ‘राजाराम’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी।