Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News ‘भैय्याजी सुपरहिट’ हो सकती है इस साल रिलीज

‘भैय्याजी सुपरहिट’ हो सकती है इस साल रिलीज

0
289

मुम्‍बई। सनी देओल फैन्‍स के लिए अच्‍छी ख़बर है कि घायल वन्‍स अगेन अभिनेता सनी देओल की लंबे समय से अटकी हुई फिल्‍म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ इस साल रिलीज हो सकती है।

ख़बर है कि नीरज पाठक निर्देशित फिल्‍म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ की शूटिंग तेजी के साथ चल रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो फिल्‍म की शूटिंग अगले दो महीनों तक पूरी हो सकती है। हाल में प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल के साथ निर्देशक नीरज पाठक ने काफी सीनों की शूटिंग मुकम्‍मल की है।

sunny deol bhaiyyaji superhit

फिलहाल, प्रीति जिंटा ने शूटिंग से विराम लिया है, क्‍योंकि उनके पति और उनके ससुराल वाले भारत आए हुए हैं।

सनी देओल अपने लुक पर काम कर रहे हैं, जिनके साथ नीरज पाठक जल्‍द ही एक्‍शन सीन फिल्‍माएंगे। सूत्रों के अनुसार, यदि फिल्‍म की शूटिंग समय पर पूरी हो जाती है तो प्रोडक्‍शन हाउस इस साल इस फिल्‍म को रिलीज करने पर विचार कर सकता है।

इससे पहले नीरज पाठक सनी देओल के साथ राइट या रॉन्‍ग जैसी फिल्‍म बना चुके हैं।