Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी फिल्म ‘मदारी’

सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी फिल्म ‘मदारी’

0
220

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्म ‘मदारी’ जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है।

फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत ने कुछ दृश्यों को वास्तविक दर्शाने के लिए इसकी शूटिंग वास्तव में ढह चुके पुलों पर की है।

फिल्म ‘पीकू’ और ‘तलवार’ में शानदार अभिनय के बाद अब इरफान ख़ान ने ‘मदारी’ के साथ एक बार फिर कमर कस ली है। इस फिल्म में इरफान खान एक विजिलेंट अधिकारी का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

Madaari
मदारी के निर्देशक निशिकांत कामत ने ‘दृश्यम’, ‘फॉर्स’, ‘लय भारी’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। मदारी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है।

निशिकांत कामत ने कहा, “इस फिल्म के लिए काफी खोज बीन की गई है। फिल्म में कुछ घटनाओं को वास्तविक दिखाने के लिए कुछ वास्तव में ढह चुके पुलों पर शूटिंग की है।”

इस फिल्म के जरिए वह बहुत ही संवेदनशील मुद्दे को दर्शकों के समक्ष उठा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इस सप्ताह रिलीज होगा। निशिकांत ने बताया, “मदारी कई वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्म है।”

-आईएएनएस