Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News कंगना रनौत की जगह लेंगी जरीन ख़ान

कंगना रनौत की जगह लेंगी जरीन ख़ान

0
217

मुंबई। अभिनेत्री जरीन खान को निर्देशक साई कबीर की आगामी फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’ में कंगना रनौत की जगह शामिल किया गया है। इस फिल्म में जरीन के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पा चुके अभिनेता इरफान खान भी हैं।

इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कबीर ने अपने बयान में कहा, “हां, यह सच है। हम पठानी रूप वाली एक लड़की ढूंढ रहे थे और जरीन इसके लिए एकदम सही हैं।”

Zareen Khan 001
कंगना रनौत की इच्छा इरफान के साथ काम करने की थी लेकिन शूटिंग की तारीख में तालमेल नहीं बैठने की वजह से वह फिल्म से बाहर हो गईं।

पिछली बार विशाल पांड्या की फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में नजर आने वाली जरीन फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले दो माह का प्रशिक्षण लेंगी, जिसका निरीक्षण स्वयं इरफान करेंगे।

यह फिल्म काफी एडवेंचर कॉमेडी है। इसकी शूटिंग सितम्बर में शुरू होगी। ‘डिवाइन लवर्स’ समाज के निचले मध्यम वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है।

-आईएएनएस