Thursday, April 16, 2026
Home Regional Cinemas जुलाई में होगी रिलीज फिल्‍म ‘तूफान सिंह’

जुलाई में होगी रिलीज फिल्‍म ‘तूफान सिंह’

0
468

मुम्‍बई। पंजाबी गायक रणजीत बावा और शैफाली शर्मा अभिनीत पंजाबी फिल्‍म तूफान सिंह 15 जुलाई को विश्‍व भर में रिलीज की जाएगी।

फिल्‍म के क्रिएटिव डायरेक्‍टर और पंजाबी मशहूर गीतकार गुरचरण विर्क ने अपने इंस्‍टाग्राम पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि निर्देशक बघेल सिंह निर्देशित फिल्‍म तूफान सिंह 15 जुलाई को विश्‍व भर में रिलीज की जाएगी।

toofan singh
फिल्‍म में पंजाबी गायक से अभिनेता बने रणजीत बावा के लुक को काफी बदला गया है। यह फिल्‍म भाई जुगराज सिंह तूफान के जीवन पर आधारित है।

रणजीत बावा का मानना है कि यह पहली ऐसी फिल्‍म होगी, जिसमें दर्शकों को बहुत अधिक एक्‍शन देखने को मिलेंगे। फिल्‍म में रणजीत बावा के अलावा हिन्‍दी फिल्‍म अभिनेता यशपाल शर्मा, रजा मुराद, सुनीता धीर भी नजर आएंगे। फिल्‍म का निर्माण रॉयल फिल्‍म्‍स यूके द्वारा किया जा रहा है।