Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News ‘हाउसफुल 3’ ने ‘फैन’, ‘बागी’ को पछाड़ा

‘हाउसफुल 3’ ने ‘फैन’, ‘बागी’ को पछाड़ा

0
334

मुम्‍बई। समीक्षकों ने नकारा तो सिने प्रेमियों ने दिया सहारा। जी हां, इस बार भी अक्षय कुमार समीक्षकों पर भारी पड़ गए। इससे पहले अक्षय कुमार ने भूलभलैया के समय ऐसा कमाल किया था।

अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ‘हाउसफुल 3’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर शुरूआती तीन दिनों में शानदार ही नहीं गजब का प्रदर्शन किया है। फरहाद साजिद निर्देशित फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर तीन दिन के अंदर 53 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया जबकि ग्रोस कलेक्‍शन 74 करोड़ है, बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम के अनुसार।

Housefull 3 big
फिल्‍मी बिजनेस विश्‍लेषक तरन आदर्श के अनुसार ‘हाउसफुल 3’ शुरूआती सप्‍तांह में 2016 की सबसे ज्‍यादा कलेक्‍शन करने वाली फिल्‍म बन गई है, अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार। हाउसफुल 3 ने बॉक्‍स ऑफिस पर 53.31 करोड़ का कलेक्‍शन करते हुए पहला स्‍थान हासिल किया जबकि फैन 52.35 करोड़, एयरलिफ्ट 44.30 करोड़ और बागी 38.58 करोड़ के कलेक्‍शन के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्‍थान पर हैं।

इतना ही नहीं, विदेशी कारोबार में भी हाउसफुल 3 ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्‍म ने शुरूआती सप्‍ताहांत में 26 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया।