Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News Workaholic! नवाजुद्दीन सिद्दिकी

Workaholic! नवाजुद्दीन सिद्दिकी

0
271

मुंबई। रमन राघव 2.0 अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी आज के समय में व्यस्तम अभिनेताओं में से एक हैं। जी हां, अभिनेता शूटिंग और प्रचार दोनों साथ साथ कर रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने मीडिया वार्ता के दौरान कहा, “शूटिंग, प्रमोशन, फिल्मोत्सव और विज्ञापनों की वजह से पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे। ऐसा लग रहा है कि यह कभी न खत्म होने वाली मैराथन है लेकिन मैं इससे खुश हूं।”

Nawazuddin Siddiqui 002
पिछले दिनों ‘रमन राघव 2.0’ का प्रचार और ‘रईस’ की शूटिंग पूरी कर अभिनेता नवाजुद्दीन मॉम और बाबूमोशाय बंदूकबाज की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने 69वें कान्स फिल्मोत्सव में ‘रमन राघव 2.0’ के प्रचार के बाद अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘मॉम’ की शूटिंग शुरू की।

इसके साथ ही वह कई विज्ञापन ब्रांड से भी जुड़े हैं। और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने मंगलवार को ही एक विज्ञापन ब्रांड की शूटिंग पूरी कर अपनी अगली फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ की शूटिंग शुरू की, जो लखनऊ में चल रही हैं।

इसके अलावा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी सोहेल ख़ान की अली और नंदिता दास की मंटो पर भी कार्य कर रहे हैं।

-आईएएनएस