Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas Kabali ने रिलीज से पहले बटोरे 200 करोड़

Kabali ने रिलीज से पहले बटोरे 200 करोड़

0
177

मुम्‍बई। सुपर स्‍टार रजनीकांत की अगली फिल्‍म कबाली ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपए कमाकर रिकॉर्ड स्‍थापित कर दिया है।

द न्‍यू इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट अनुसार, सिने व्‍यापारक विश्‍लेषक श्रीधर पिल्‍ले ने इंडिया टूडे से एक बातचीत में कहा कि सेटेलाइट और वितरण अधिकारों के माध्‍यम से फिल्‍म कबाली ने 200 करोड़ रुपए की कमाई की है।

kabali movie
बहुप्रतीक्षित फिल्‍म कबाली के अधिकार खरीदने के लिए फिल्‍म वितरकों में होड़ मची हुई है और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कर्नाकट सिनेमा वितरण के लिए फिल्‍म के राइट्स रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर बिके। इसके अलावा सोनी म्‍यूजिक की ओर से फिल्‍म के संगीत अधिकार खरीदे गए हैं, जो भी काफी महंगे बताए जा रहे हैं।

फिल्‍म कबाली 1 जुलाई को विश्‍व भर में रिलीज की जाएगी। इसको तमिल, तेलुगु, हिन्‍दी, मलयालम और मलय भाषा में रिलीज किया जाएगा।