Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas मणि रत्‍नम की फिल्‍म में विपिन शर्मा

मणि रत्‍नम की फिल्‍म में विपिन शर्मा

0
214

चेन्नई। ‘तारे जमीन पर’ और ‘धनक’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता विपिन शर्मा को मणि रत्नम की तमिल फिल्म ‘काटरू वेलिईदाई’ में देखा जाएगा।

रत्नम के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “ऊटी में विपिन फिल्म के सेट से जुड़े। हालांकि, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह इसमें कौन सा किरदार निभाएंगे?”

एक सूत्र ने बताया कि इस फिल्म में अदिति राव हैदरी को कार्थी के साथ सह-कलाकार के रूप में देखा जाएगा और वह भी सेट से जुड़ चुके हैं।

फिल्म के प्रारंभिक दृश्यों की शूटिंग ऊटी में हो चुकी है। इस फिल्म में संगीतकार और गायक ए.आर.रहमान ने संगीत दिया है।

-आईएएनएस