Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News बॉक्‍स ऑफिस पर ‘रुस्‍तम’ की स्‍थिति

बॉक्‍स ऑफिस पर ‘रुस्‍तम’ की स्‍थिति

0
210

मुम्‍बई। यदि शुक्रवार और शनिवार का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि अक्षय कुमार अभिनीत रुस्‍तम बॉक्‍स ऑफिस पर बेहतरीन बिजनस कर रही है।

जी हां, अक्षय कुमार की रुस्‍तम को शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिला। नतीजन, अक्षय कुमार की रुस्‍तम पहले दिन लगभग 14.11 करोड़ से अधिक का कलेक्‍शन करने के साथ ही इस साल की चौथी बड़ी फिल्‍म बन गई।

rustom 002

गौरतलब है कि पहले दिन के कलेक्‍शन मामले में सुल्‍तान, फैन और हाऊसफुल फिल्‍में क्रमश: 36.54 करोड़, 19.20 करोड़ और 15.21 करोड़ की कमाई के साथ पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं।

अक्षय कुमार की रुस्‍तम ने दूसरे दिन शनिवार को 16.44% की जबरदस्‍त ग्रोथ के साथ 16.43 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। इस तरह फिल्‍म रुस्‍तम की शुरूआती दो दिन का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन 30.54 करोड़ रुपये हो चुका है।

बॉक्‍स ऑफिस विश्‍लेषकों का मानना है कि फिल्‍म रुस्‍तम रविवार और सोमवार को बेहतरीन बिजनस करेगी और उम्‍मीद जताई जा रही है कि रुस्‍तम का शुरूआती 4 दिन का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन 75 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकता है, जिसमें विश्‍व भर का कलेक्‍शन शामिल होगा।