Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News कोंकणा ‘अकीरा’ से बनाएंगी नई छवि

कोंकणा ‘अकीरा’ से बनाएंगी नई छवि

0
218

मुम्‍बई। 2 सितंबर को रिलीज होने जा रही अकीरा में भले ही सारे एक्‍शन सीन सोनाक्षी सिन्‍हा के हिस्‍से आए हों। लेकिन, कोंकणा सेन शर्मा अपने दबंग किरदार को लेकर भी कम उत्‍साहित नहीं है।

दरअसल, इस फिल्‍म में कोंकणा सेन शर्मा एक सख्‍त मिजाज वाली पुलिस कर्मचारी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Konkona Sensharma

कोंकणा सेन ने बातचीत के दौरान बताया कि उनको गजनी निर्देशक एआर मुरुगदास के साथ काम करने में बहुत आनंद आया क्‍योंकि मुरुगदास जानते हैं कि एक कलाकार से किस तरह काम लिया जा सकता है।

कोंकणा सेन कहती हैं, ‘सोनाक्षी सिन्‍हा और अनुराग कश्‍यप का साथ भी कम मजेदार नहीं था। मैं फिल्‍म को लेकर पहले से ही उत्‍साहित थीं। यकीनन, मेरा नया रूप दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ेगा’