Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News इस शो का हिस्‍सा नहीं होंगी उर्मिला

इस शो का हिस्‍सा नहीं होंगी उर्मिला

0
256

मुंबई। चर्चा थी कि रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर से मनोरंजन जगत में छोटे पर्दे के माध्‍यम से कदम रखने जा रही हैं।

मगर, ऐसा होने की संभावनाएं बहुत कम हैं क्‍योंकि मीडिया रिपोर्टों में जिस शो के अंदर अभिनेत्री के शामिल होने के दावे किए जा रहे थे, उस शो के निर्माताओं ने ख़बर को सिरे से खारिज कर दिया।

Urmila Matondkar

ऐसी चर्चा थी कि एमटीवी पर अक्‍टूबर महीने से शुरू होने जा रहे एक नए शो में उर्मिला मातोंडकर एक निर्णयक की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, साइन ऑफ इंडिया के निर्माताओं ने उर्मिला माडोंतकर से संपर्क करने की बातों को सिरे से खारिज की है।

हालांकि, शो के लिए जजों की भूमिका को अंतिम रूप देना बाकी है। निर्माताओं का कहना है कि भारत के दस राज्‍यों के दस शहरों से 3-15 और 16-35 उम्र वर्ग के प्रतिभागियों को चुनेंगे, जिनमें डांस करने का कौशल होगा।

गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर इससे पहले झलक दिखला जा के दूसरे सीजन में जज की भूमिका निभाते हुए आईं थी।