Saturday, April 25, 2026
Home Regional Cinemas बॉलीवुड के कुछ गीत, डांस सीक्वेंस अश्लील हैं : विक्टर

बॉलीवुड के कुछ गीत, डांस सीक्वेंस अश्लील हैं : विक्टर

0
228

नई दिल्ली। ‘ए पेसेज टु इंडिया’, ‘कलयुग’, ‘जोगर्स पार्क’ और ‘माई ब्रदर..निखिल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता विक्टर बनर्जी का मानना है कि बॉलीवुड में नजर आने वाले कुछ गीत और डांस अश्लील हैं।

सत्यजीत रे, श्याम बेनेगल, रोमान पोलांस्की, मृणाल सेन और राम गोपाल वर्मा जैसे निर्देशकों के साथ काम कर चुके 69 वर्षीय विक्टर का कहना है कि माइकल जैक्सन और किंग ऑफ पॉप की ओर से दी गई प्रस्तुति इतनी बुरी कभी नहीं लगती, जितनी वह हमारे देश के कलाकारों पर लगती है।

victor banerjee

आगामी फिल्म ‘थिंकिंग ऑफ हिम’ के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में विक्टर ने कहा, “फिल्मों में मुझे रुचि नहीं है। मैं तो अपनी फिल्में भी नहीं देखता। मुश्किल से कोई फिल्म देख लेता हू्ं।”

विक्टर ने कहा, “मैं हमेशा कहता रहा हूं कि जब माइकल जैक्सन डांस करता है, तो यह उतना बुरा कभी नहीं लगता लेकिन हमारे कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किया जाने वाला डांस काफी बेकार होता है। यह अश्लील नजर आता है।”

विक्टर को ‘थिकिंग ऑफ हिम’ में रबिंद्रनाथ टैगोर का किरदार निभाते देखा जाएगा। इसकी शूटिंग पांच सितम्बर से शुरू होगी।

फिल्म की पूरी कास्ट ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी शूटिंग शुरू होने की घोषणा की। अर्जेंटीनियाई फिल्मकार पाब्लो सेसा द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल, अर्जेटीना और फ्रांस में होगी।

-आईएएनएस