Wednesday, August 19, 2026
Home Gossip/News अब केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड पर भड़की राखी सावंत

अब केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड पर भड़की राखी सावंत

0
241

मुम्‍बई। बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत एक बार फिर गुस्‍से से आग-बगूला हो रही हैं। हालांकि, राखी सावंत को खुश होना चाहिए कि उनकी मुख्‍य भूमिका वाली फिल्‍म ‘एक कहानी जूली की’ अगले सप्‍ताह रिलीज होने जा रही है। मगर ऐसा नहीं हुआ।

दरअसल हुआ यूं कि केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने राखी सावंत अभिनीत फिल्‍म ‘एक कहानी जूली की’ को ‘ए’ प्रमाण पत्र दे दिया है, जो राखी सावंत और उनकी फिल्‍म यूनिट को नागवार गुजरा।

Rakhi Sawant 003

ऐसे में राखी सावंत मीडिया में मामला न उछाले कैसे हो सकता है। उधर, केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड अधिकारियों ने नाम गुप्‍त रखने की शर्त पर बताया कि राखी सावंत प्रचार पाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपना रही हैं क्‍योंकि फिल्‍म के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड विवाद के कारण सुर्खियों में आया है।

उधर, राखी सावंत ने कहा कि इस मामले में वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलाज निहलानी को हटवाने की मांग करेंगी। और फिल्‍म निर्माता बोर्ड के कथित भेदभाव को लेकर कोर्ट जाने की योजना बना रहे हैं।

यह तो आने वाला सप्‍ताह ही बताएगा कि राखी सावंत प्रचार पाने के लिए बखेड़ा खड़ा कर रही हैं या सच में कोर्ट की कानूनी लड़ाई लड़ते हुए अपनी फिल्‍म की पुन:समीक्षा करवाएंगी।