Tuesday, March 31, 2026
Home Gossip/News इरोम शर्मिला पर बन सकती है फिल्‍म, इस अभिनेत्री को किया अप्रोच

इरोम शर्मिला पर बन सकती है फिल्‍म, इस अभिनेत्री को किया अप्रोच

0
222

मुम्‍बई। 16 वर्ष बाद अनशन खत्‍म करने वाली मणिपुर की लौह महिला इरोम शर्मिला के जीवन पर हिन्‍दी फिल्‍म बनने जा रही है।

Irom Sharmila

हाल में अनशन खत्‍म कर साधारण जीवन जीने की इच्‍छा जाहिर करने वाली इरोम शर्मिला को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए बॉलीवुड का एक प्रोडक्‍शन हाउस सक्रिय हो चुका है।

चल रही चर्चा के अनुसार इस फिल्‍म का नाम इंफाल रखा जा सकता है। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका पिंक अभिनेत्री तापसी पन्‍नु निभा सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवोदित निर्देशक विकास के द्विवेदी ने हाल में तापसी पन्‍नु को फिल्‍म की पटकथा सुनाई। तापसी कहानी सुनकर काफी प्रभावित हुईं हैं। हालांकि, फिल्‍म के लिए तापसी पन्‍नु ने अभी तक हामी नहीं भरी है। फिल्‍म का निर्माण हंसल मेहता कर सकते हैं।

Taapsee Pannu 002

सूत्रों की मानें तो तापसी पन्‍नु पिंक के रिलीज होने के बाद कोई फैसला करेंगी। हालांकि, इससे पहले तापसी पन्‍नु बेबी के अगले संस्‍करण मीरा के लिए नीरज पांडे को हां कर चुकी हैं। ऐसे में इंतजार के सिवाय कुछ नहीं किया जा सकता। हां, एक बात पक्‍की है कि बॉलीवुड जल्‍द ही मणिपुर की लौह महिला इरोम शर्मिला पर फिल्‍म बनाएगा।