Wednesday, September 23, 2026
Home Gossip/News अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में डीडीएलजे का तड़का

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में डीडीएलजे का तड़का

0
188

मुंबई। ‘की एंड का’ अभिनेता अर्जुन कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं और समय समय पर फिल्‍म से जुड़ी रोचक बातें शेयर करते रहते हैं।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने प्रशंसकों के साथ फिल्‍म से जुड़ी जानकारी साझी करते हुए कहा कि आगामी फिल्म के सेट पर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के दृश्य को दोहराया गया है।

half-girlfriend-002

अर्जुन कपूर ने बुधवार रात सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें श्रद्धा कपूर चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी दिखाई दे रहीं हैं, जबकि अर्जुन कपूर ट्रेन के पीछे भागते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, ‘डीडीएलजे’ की अपनी मूमेंट! ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में श्रद्धा कपूर, मोहित सूरी, चेतन भगत।’ हालांकि, 1995 की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के मशहूर दृश्य में सुपरस्टार शाह रुख खान ट्रेन में खड़े होते हैं और प्लेटफॉर्म पर काजोल दौड़ती हैं।

लेखक चेतन भगत द्वारा सह-निर्देशित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ उन्‍हीं के उपन्यास हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है। यह दूसरा मौका है, जब अर्जुन कपूर चेतन भगत के उपन्‍यास आधारित फिल्‍म में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में 31 वर्षीय अभिनेता फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में भी दिखाई दिए थे। फिल्‍मकार मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ अगले साल 19 मई को रिलीज होगी। -आईएएनएस

चलते चलते…
इस फिल्‍म के बाद अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ फिल्‍म मुबारकां की शूटिंग शुरू करेंगे। यह पहला मौका होगा जब अनिल कपूर और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आएंगे। फिल्‍म का निर्देशन अनीस बज्‍मी करेंगे।