Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर को अपनी फिल्‍मों के चुनाव पर गर्व

अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर को अपनी फिल्‍मों के चुनाव पर गर्व

0
275

मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने लिए अच्छी फिल्में ही चुनी हैं और उन्हें इस पर नाज है। स्वरा को छह एपिसोड वाले ‘इट्स नोट देट सिंपल’ वेब सीरीज में देखा जाएगा।

‘रांझणा’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘निल बटे सन्नाटा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं स्वरा ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि पटकथा के मामले में सबकुछ मिल जाता है। आपको अच्छी कहानी के बदले में कई बुरानी कहानियां मिलती हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इतना काम मिला और मैंने हमेशा अच्छी पटकथाओं को तवज्जो दी।”

swara bhaskar 007

स्वरा ने कहा कि उन्होंने स्वयं को मिले कामों मे से सबसे अच्छे काम को चुना है। अभिनेत्री के नए धारावाहिक ‘इट्स नोट देट सिंपल’ का प्रसारण वायकॉम-18 के चैनल ‘वूट’ में होगा।

डेटिंग का मजा ले रही हैं स्‍वरा भास्‍कर

स्वरा ने कहा कि यह वेब सीरीज काफी नई, व्यस्क और अनूठी थी और इस कारण उन्होंने इसके लिए हामी भरी।

इस वेब सीरीज का निर्देशन दानिश असलम ने किया है, जिसमें चार किरादारों की कहानी को दर्शाया जाएगा।
-आईएएनएस