Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News समलैंगिकता पर आधारित होगी ‘स्‍टारिंग रणबीर एंड ऋतिक’

समलैंगिकता पर आधारित होगी ‘स्‍टारिंग रणबीर एंड ऋतिक’

0
244

बुसान। कोई भी बॉलीवुड के मशहूर सितारों रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन से परिचित होगा, लेकिन संजय नाग की समलैंगिकता पर आधारित हालिया फिल्म ‘स्टारिंग रणबीर एंड ऋतिक’ में इन दोनों का नाम दो चरित्रों के लिए इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में अभिनेताओं के उपनाम का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ ने नाग के हवाले से बताया, ‘वे दो चरित्र है जो अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन के नाम से नहीं पुकारा जाता है, बस लोग ऐसा समझ रहे हैं। फिल्म में दोनों बस रणबीर और ऋतिक हैं।”

sanjoy-nag

फिल्म दो महिलाओं के जबरदस्त प्रेम कहानी के बारे में है। नाग हिंदी और अंग्रेजी में बनने वाली फिल्म के लिए बुसान के एशियन प्रोजेक्ट मार्केट में सह-निर्माताओं और वित्तीय व्यवस्था की तलाश में हैं। फिल्म का बजट 375,000 डॉलर है, जिसमें से 10,000 डॉलर की रकम भारत की बंटी टॉकीज ने दिया है।

नाग ने कुछ जाने-माने कलाकारों से फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई अनुबंध नहीं हुआ है।

नाग 2017 के अंत तक उत्तर भारत में प्रिसिंपल फोटोग्राफी करना शुरू कर देंगे। -आईएएनएस