Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News इस रेस में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने मारी बाजी

इस रेस में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने मारी बाजी

0
245

मुंबई। भले ही वक्‍त – द रेस अगेनस्‍ट टाइम के बाद अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की हॉट जोड़ी सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एक साथ नहीं आई। लेकिन, टाइम सेलेबेक्स के सर्वे में इस बार अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा दोनों पहले नंबर पर हैं।

akshay-kumar-0010

जानकारी के अनुसार टाइम सेलेबेक्स वेबसाइट की तरफ से अगस्‍त महीने में हुए सर्वे में अक्षय कुमार ने 24 अंक हासिल करते हुए सलमान खान को दूसरे नंबर (21.5 अंक) पर धकेल दिया।

इस सर्वे में ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, शाहरूख खान, अजय देवगन, आमिर खान और रणबीर कपूर ने क्रमश: 3 से 10 तक स्‍थान हासिल किए।

priyanka chopra 0012

जुलाई महीने की टॉपर अनुष्‍का शर्मा को बेवॉच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पीछे धकेलने में सफल रही। प्रियंका ने इस सर्वे में 21 अंक हासिल करते हुए पहला स्‍थान हासिल किया जबकि अनुष्का शर्मा 19 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।

इस सर्वे में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस ने क्रमश: 3 से 10 तक स्‍थान हासिल किया।

जुलाई में हुए सर्वे में सलमान खान और अनुष्‍का शर्मा पहले स्‍थान पर थे और दोनों सुलतान फिल्‍म में एक साथ नजर आए थे।

times-celebx

गौरतलब है कि टाइम्स सेलेबेक्स वेबसाइट बॉलीवुड के सितारों पर तैयार की गयी अंक तालिका उनके फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता, उनके सुर्खियों में बने रहने, उनके द्वारा किये गये विज्ञापन और सोशल नेटवर्किंग साइट और इंटरनेट पर उनकी सक्रियता को देखकर तैयार की जाती है।