Wednesday, August 19, 2026
Home Gossip/News ऐसी वैसी नहीं अर्जुन की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’

ऐसी वैसी नहीं अर्जुन की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’

0
190

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर निर्देशक मोहित सूरी की आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्‍म को लेकर अभिनेता अर्जुन कपूर काफी उत्‍साहित एवं रोमांचित नजर आए।

इस संबंध में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा है, ”यह फिल्म कोई ओछी रोमांटिक कॉमेडी नहीं है। यह चेतन भगत के अंग्रेजी उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है। फिल्म प्रोत्साहित करने वाली एक नाटकीय यात्रा है”

गौरतबल है कि अर्जुन कपूर इससे पहले चेतन भगत की किताब ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माइ मैरिज’ पर आधारित फिल्‍म ‘2 स्टेट्स’ में भी अभिनय कर चुके हैं।

एक सवाल के जवाब में ‘औरंगजेब’ के अभिनेता ने कहा, “मैंने ऐसी फिल्म कभी नहीं की, जिसमें लड़के को प्यार होता है और वह धोखा खाता है। अगर किसी ने किताब पढ़ी है तो उसे माधव झा की यात्रा जरूर पता होगी।”

अर्जुन कपूर फिलहाल टेलीविजन धारावाहिक ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह एक अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म ‘की एंड का’ को लेकर भी उत्साहित हैं। (आईएएनएस)