Thursday, April 16, 2026
Home Regional Cinemas गोपीचंद की फिल्‍म का टाइटल बना ऋतिक की फिल्‍म का टाइटल

गोपीचंद की फिल्‍म का टाइटल बना ऋतिक की फिल्‍म का टाइटल

0
2180

मुम्‍बई। अभिनेता ऋतिक रोशन अगले साल की शुरूआत फिल्‍म काबिल से करने वाले हैं। इस फिल्‍म को दक्षिण भारत में भी डब करके रिलीज किया जाएगा। फिल्‍म काबिल को तेलुगु में बलम के नाम से रिलीज किया जाएगा, जिसका अर्थ शक्‍ति होता है।

दरअसल, इस टाइटल को अभिनेता गोपीचंद अपनी अगली फिल्‍म के लिए पंजीकृत करवाना चाहते थे। इस टाइटल पर गोपीचंद लंबे समय से विचार कर रहे थे। अचानक ऋतिक रोशन की तेलुगु डब फिल्‍म बलम के नाम की घोषणा होगी।

gopichand-actor

सूत्रों की मानें तो अब गोपीचंद किसी अन्‍य नाम की तलाश में है। इस फिल्‍म का निर्देशन बी गोपाल करेंगे। इस में नयनतारा नजर आएंगी। फिल्‍म की शूटिंग लंबे समय से किसी न किसी कारण अटकती आ रही है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।