Tuesday, March 24, 2026
Home Cine Special मॉरिशस में शूटिंग दौरान जरीन ख़ान के साथ हुई चौंकाने वाली घटना

मॉरिशस में शूटिंग दौरान जरीन ख़ान के साथ हुई चौंकाने वाली घटना

0
335

अहमदाबाद। फिल्म वीर से सलमान खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन खान जल्द ही बड़े पर्दे पर अनंत महादेवन निर्देशित फिल्म अक्सर 2 में नजर आएंगी।

इस फिल्म का प्रचार करने के लिए गुरूवार को अहमदाबाद पहुंची फिल्म अभिनेत्री जरीन खान ने फिल्मी कैफे से बातचीत करते हुए फिल्म अक्सर 2 की शूटिंग के दौरान हुए चौंकाने वाली एक घटना का खुलासा किया।

लाल सफेद पहनावे में अहमदाबाद पहुंची जरीन खान ने अक्सर 2 की शूटिंग के दौरान हुई घटना को याद करते हुए कहा, ‘उस दिन हमें मार्के​ट एरिया में शूटिंग करनी थी। फिल्म के दोनों स्टार शूटिंग स्थल पर नहीं थे। शूटिंग के लिए भीड़ को पीछे हटाया जा रहा था, जैसे कि आम शूटिंग के दौरान होता है। इस बीच एक व्यक्ति को बुरा लग गया, जो क्रेजी लग रहा था। उसने अपने बैग से एक गन निकाली और मेरी तरफ तान दी। मुझे लगा कि आज मेरा आखिरी दिन है। मॉरिशस में वैसे भी क्राइम रेट ज्यादा है। उसने गोली भी चला दी। शुक्र है कि वो गन नकली थी।’

फिल्म अक्सर 2 में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जरीन खान ने कहा, ‘इस फिल्म में मेरा किरदार हेट स्टोरी 3 जैसा बिलकुल नहीं है। फिल्म अक्सर 2 में मैं शीना नामक लड़की का किरदार अदा कर रही हूं, जो सोचती है कि यदि उसे नौकरी मिल जाए तो उसकी जिंदगी सरल हो जाएगी। लेकिन, असल में ऐसा होता नहीं। लेकिन, एक समय के बाद नयी पुरानी मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए शीना संघर्ष करने लगती है। शीना का संघर्ष ही अक्सर 2 को आगे बढ़ाता है।’

समुंदर से डर (Thalassophobia) लगने वाले सवाल पर जरीन खान कहती हैं, ‘मुझे समुंदर से डर नहीं लगता, मुझे समुंदर की सतह (SeaBed) से डरता है। दरअसल, हमारे यहां समुंदर अधिक साफ सुथरे नहीं होते, हमारे पैरों में कभी कभी कुछ भी लग जाता है। मुझे उससे डर लगता है। लेकिन, जब मैंने मॉरिशस में साफ सुथरे समुंदर देखे तो ऐसा अनुभव नहीं हुआ। मैंने अपने अंडर वॉटर सीनों को बड़े रोमांच के साथ शूट किया।’

भावी योजनाओं पर बात करते हुए जरीन ख़ान कहती हैं, ‘​मेरे पास विदेशी भाषा की फिल्म का प्रस्ताव आया हुआ है। इसके अलावा एक अन्य बड़ी क्षेत्रीय फिल्म का आॅफर है। इस मामले में अभी बात करना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी बातचीत चल रही है।’