Monday, March 23, 2026
Home Cine Special क्या सुहाना खान को ग्लैमर जगत में उतारने की तैयारी शुरू हो...

क्या सुहाना खान को ग्लैमर जगत में उतारने की तैयारी शुरू हो चुकी है?

0
314

मुम्बई। इनदिनों दो सिने सितारा बेटियां चर्चा में हैं, एक अपने धमाकेदार फिल्म डेब्यु के लिए और दूसरी अपने हॉट पिक्चर्स के लिए।

जी हां, एक श्रीदेवी की बेटी जान्ह्वी कपूर है और दूसरी सुहाना खान। जान्ह्वी कपूर अपनी आगामी फिल्म धड़क के ट्रेलरों और प्रोमोज से युवा दिलों को धड़का रही है जबकि सुहाना खान अपनी हॉट लुक तस्वीरों से।

लगता है कि गौरी खान ने अपनी बेटी सुहाना खान को फिल्म जगत में प्रवेश करवाने के लिए कमर कस ली है। इसलिए तो गौरी ख़ान अपने प्रशंसकों के साथ अपनी व्यस्क होती 17 वर्षीय बेटी सुहाना खान की पिक्चर्स शेयर करने से पीछे नहीं हट रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरी खान ने खुलासा किया था कि इस साल उनकी बेटी सुहाना खान एक मैगजीन के लिए शूटिंग करने जा रही हैं। हालांकि, गौरी खान ने मैगजीन का नाम सार्वजनिक नहीं किया था।

इससे पहले एक इंटरव्यू में शाह रुख खान ने अपने बच्चों के कैरियर के बारे में बात करते हुए कहा था कि बच्चे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें, उसके बाद आगे की सोचें। हालांकि, इसी दौरान शाह रुख खान ने यह भी खुलासा किया था कि सुहाना फिल्म जगत में आना चाहती है। फिल्मी दुनिया को लेकर उनके भीतर उत्सुकता और क्रेज है।

गौरतलब है कि पढ़ाई के साथ साथ सुहाना खान अभिनय की बारीकियां भी सीख रही हैं। सुहाना का दिनों दिन निखरता रूप, बेहतर होती फैशन सेंस और ग्लैमर भरे पिक्चर्स बता रहे हैं कि सुहाना खान बड़े पर्दे पर कदम रखने के लिए उतावली और संजीदा हो चुकी हैं।

ऐसा लग रहा है कि सुहाना खान इस साल के अंत या अगले साल की शुरूआत में अपने बॉलीवुड डेब्यु के बारे में धमाकेदार घोषणा कर ही देगी। सुहाना खान को शाह रुख खान का बैनर नहीं बल्कि शाह रुख खान के करीबी दोस्त करण जौहर का बैनर उतारेगा, जो आलिया भट्ट को शानदार डेब्यु करवाने के बाद जान्ह्वी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को शानदार डेब्यु करवाने के लिए तैयार है।