Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अब रणवीर सिंह के साथ और फिल्‍में करने के मूड में नहीं...

अब रणवीर सिंह के साथ और फिल्‍में करने के मूड में नहीं हैं दीपिका पादुकोण!

0
319

रणवीर सिंह के साथ एक के बाद एक सुपरहिट फिल्‍म देने वाली दीपिका पादुकोण ने कुछ अन्‍य फिल्‍मों में रणवीर सिंह के साथ काम करने से मना कर दिया है।

हालांकि, जल्‍द ही दीपिका पादुकोण रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी, जो 83 में कपिल देव बने रणवीर सिंह की बीवी हैं।

मुम्‍बई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण ने एक के पीछे एक रणवीर सिंह के साथ तीन फिल्‍में करने से इंकार कर दिया। दरअसल, दीपिका पादुकोण अपनी कपल अपील को ओवर एक्‍सपोज करने के मूड में नहीं हैं।

वैसे भी गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्‍तानी और पद्मावत जैसी फिल्‍मों में साथ काम कर चुकी जोड़ी के पास व्‍यक्तिगत तौर पर भी काफी प्रोजेक्‍ट लाइनअप हैं।

दीपिका पादुकोण जल्‍द ही मेघा गुलजार की छपाक, कबीर खान की 83 में नजर आएंगी। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण द्रोपदी नामक एक फिल्‍म कर रही हैं।

उधर, रणवीर सिंह, गुजराती अभिनेता और नवोदित निर्देशक देवांग ठक्‍कर के निर्देशन में बनने जा रही जयेशभाई जोरदार की तैयारी में जुटे हुए हैं।