Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News कैटरीना कैफ ने साइन की अपने कैरियर की पहली हॉरर फिल्‍म

कैटरीना कैफ ने साइन की अपने कैरियर की पहली हॉरर फिल्‍म

0
565

बॉलीवुड में बार्बी डॉल के रूप में पहचान बनाने वाली कैटरीना कैफ ने अपनी पहली हॉरर फिल्‍म साइन की है। हालांकि, उससे पहले कैटरीना कैफ अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में लीड भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ की पहली हॉरर फिल्‍म फोनभूत होगी। इस फिल्‍म का निर्माण फरहान अख्‍तर और रितेश सिधवानी करेंगे जबकि इसका निर्देशन गुरमीत सिंह करने वाले हैं।

फिल्‍म फोनभूत में कैटरीना कैफ के अलावा सिद्धार्थ चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। जिक्र लायक है कि फरहान अख्‍तर और कैटरीना कैफ ने इससे पहले सुपरहिट फिल्‍म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में काम किया था।

सूत्रों की माने तो कैटरीना कैफ अपने कैरियर को लेकर काफी गंभीर हैं और चैलेंज रोल व फिल्‍में करने के मूड में हैं। इतना ही नहीं, जल्‍द ही कैटरीना कैफ बतौर निर्माता भी नयी पारी की शुरूआत करेगी।