Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News फिर से बड़े पर्दे पर दिखेगी ईशान खट्टर और जान्‍हवी कपूर की...

फिर से बड़े पर्दे पर दिखेगी ईशान खट्टर और जान्‍हवी कपूर की जोड़ी

0
490

करण जौहर के बैनर तले रोमांटिक फिल्‍म धड़क में साथ काम कर चुके ईशान खट्टर और जान्‍हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

चर्चा है कि इस जोड़ी को करण जौहर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। यह फिल्‍म रोमांटिक थ्रिलर होगी। फिल्‍म का निर्देशन बिजॉय नाम्बियार करेंगे। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

इस समय जान्‍हवी कपूर के हाथ में तख्‍त, रूही-आफ्जा,  दोस्ताना 2 और गुंजन सक्सेना की बायॉपिक आदि फिल्‍में हैं जबकि ईशान खट्टर डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म काली पीली में अनन्या पांडे के साथ दिखेंगे।

Dhadak, Janhvi Kapoor, Ishaan Khatter, Karan Johar,