Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News राज कपूर का नाती आदर जैन करेगा अन्‍या सिंह के साथ डेब्‍यु

राज कपूर का नाती आदर जैन करेगा अन्‍या सिंह के साथ डेब्‍यु

0
211

मुंबई। यशराज फिल्म्स दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती, नवोदित अभिनेता आदर जैन के साथ अन्या सिंह को लॉन्च करने जा रहा है।

एक बयान के अनुसार, अन्या दिल्ली से हैं और वह पहली बार आदर जैन के साथ अभिनय के मैदान में उतरेंगी।

aadar-jain

फिल्म का निर्देशन हबीब फैजल करेंगे, जिन्होंने 2012 में अपनी फिल्म ‘इश्कजादे’ में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को लॉन्च किया था।

यशराज बैनर इससे पहले अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर और रणवीर सिंह समेत कई कलाकारों को लॉन्च कर चुका है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले ‘सुल्तान’, ‘धूम’, ‘जब तक है जान’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं। -आईएएनएस