Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News ‘ठग’ आमिर ख़ान से रोमांस करेंगी दीपिका!

‘ठग’ आमिर ख़ान से रोमांस करेंगी दीपिका!

0
237

मुम्‍बई। यशराज बैनर्स सुल्‍तान की जबरदस्‍त सफलता के बाद अपनी अगली फिल्‍म ठग में ऋतिक रोशन की जगह आमिर ख़ान को उतारने जा रहा है।

Deepika padukone 001

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजय कृष्ण आचार्या निर्देशित फिल्‍म ठग में आमिर ख़ान के सामने दीपिका पादुकोण को लेने की बात चल रही है।

विजय कृष्ण आचार्या इस प्रोजेक्‍ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं और यशराज बैनर्स इस प्रोजेक्‍ट को बड़े स्‍तर पर बनाने की योजना में है। आमिर ख़ान और विजय कृष्ण आचार्या धूम 3 में एक साथ काम कर चुके हैं।

Aamir Khan 001

यदि सब कुछ ठीक रहा तो बड़े पर्दे पर दीपिका पादुकोण और आमिर ख़ान रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, आज कल आमिर ख़ान का पूरा ध्‍यान दंगल पर है, जो इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।