Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News सबकी बोलती बंद करेंगे आमिर खान, दीवाली से पहले धमाका

सबकी बोलती बंद करेंगे आमिर खान, दीवाली से पहले धमाका

0
267

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को ऐसे ही तो परफेक्‍शनिस्‍ट नहीं कहा जाता। दरअसल, आमिर खान की पूर्णता सहजता के कारण उनको परफेक्‍शनिस्‍ट कहा जाता है।

और आमिर खान एक बार फिर से अपनी पूर्णता साबित करने के लिए तैयार हैं। जी हां, आमिर खान ने अपनी अगली फिल्‍म दंगल का ट्रेलर रिलीज करने की चुपके चुपके तैयारी कर ली है।

Aamir Khan 001

बिना किसी शोर शराबे के आमिर खान की दंगल का ट्रेलर रिलीज होने किनारे है। निर्माता कंपनी ने एक ट्विट के जारिये पुष्‍टि करते हुए कहा, ‘यो दंगल करेगा सबकी बोलती बंद – बस दो दिन में। इस दंगलवार रहियो तैयार, 20 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है ट्रेलर।’

अभिनेता आमिर खान ने विवादों के बीच भी लो प्रोफाइल रहकर अपनी फिल्‍म दंगल की शूटिंग पूरी की। अंत तक रहस्‍य बनाए रखा कि फिल्‍म इस साल रिलीज होगी या अगले साल। ट्रेलर रिलीज की घोषणा भी सिर्फ दो दिन पहले हो रही है।

dangal aamir khan
वैसे बता दें कि आमिर खान अभिनीत दंगल इस साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी। नीतेश तिवारी निर्देशित फिल्‍म में आमिर खान पहलवान की भूमिका में हैं।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।