Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News जब क्‍लाइमैक्‍स देखकर चौंके आमिर ख़ान

जब क्‍लाइमैक्‍स देखकर चौंके आमिर ख़ान

0
201

मुंबई। दंगल अभिनेता आमिर खान ने नई मराठी फिल्म ‘सैराट’ की प्रशंसा करते हुए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से इसे देखने का आग्रह किया है।

वर्तमान में आगामी फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग में व्यस्त आमिर ने ट्विटर पर साझा किया कि वह अभी भी इस फिल्म के क्लाइमैक्स के झटके से उबर नहीं पाए हैं।

आमिर ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “अभी ‘सैराट’ देखी। मैं बहुत दुखी हूं और अब फिल्म के अंत में लगे सदमे से उबर रहा हूं।”

aamir-khan
उन्होंने ‘सैराट’ के निर्देशकनागराज मंजुले और पूरी टीम को बधाई दी। आमिर ख़ान ने प्रशंसकों से फिल्म देखने का आग्रह किया।

आमिर ने लिखा, “अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो कृपया देखें।” यह रोमांटिक फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई, जो दो युवा लड़कों के बीच के संबंधों के चित्रण की वजह से समीक्षकों द्वारा सराही गई है।

‘सैराट’ नागराज मंजुले की दूसरी फीचर फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2014 में ‘फैन्ड्री’ का निर्देशन किया था।

-आईएएनएस