Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News Great! अभिषेक बच्‍चन ने दी जुबान, तो मुफ्त में करूंगा फिल्‍म!

Great! अभिषेक बच्‍चन ने दी जुबान, तो मुफ्त में करूंगा फिल्‍म!

0
167

मुम्‍बई। जी हां, गुरू और युवा जैसी फिल्‍मों में उम्‍दा अभिनय कर चुके फिल्‍म अभिनेता अभिषेक बच्‍चन ने एक खिलाड़ी को ट्विटर पर जुबान दे दी है कि यदि वह खिलाड़ी उनकी एक शर्त पूरी कर देता है तो वह फिल्‍म में मुफ्त में काम करेंगे।

दरअसल, यूएसए में एनबीए टीम के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी सतनाम सिंह ने हाल ही में दिए एक साक्षात्‍कार में कहा था कि यदि उन पर फिल्‍म बनती है तो अभिषेक बच्‍चन उनके किरदार के लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प होंगे।

अभिषेक बच्‍चन ने सतनाम सिंह की प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए कहा, ‘ठीक है, सतनाम सिंह, यहां एक सौदा है। यह मेरे के लिए सम्‍मान की बात होगी। लेकिन, मेरी शर्त है कि तुम को उससे पहले एनबीए चैंपियनशिप जीतनी होगी।’

अगले ट्विट ने अभिषेक बच्‍चन ने कहा, ‘यदि तुम ऐसा करते हो, मैं फिल्‍म मुफ्त में करूंगा, और उसका मेहनताना तुम्‍हारी पसंदीदा किसी समाज सेवी संस्‍था को जा सकता है।’

लेकिन, दिलचस्‍प सवाल तो यह है कि इस फिल्‍म का निर्माण कौन करना चाहेगा? क्‍या स्‍वयं अभिषेक बच्‍चन, जो फिल्‍म निर्माता भी हैं, रिस्‍क लेना चाहेंगे?