Wednesday, April 1, 2026
Home Gossip/News अभिनेता अजय देवगन ऐसे करेंगे फिल्‍म शिवाय का प्रचार

अभिनेता अजय देवगन ऐसे करेंगे फिल्‍म शिवाय का प्रचार

0
264

मुम्‍बई। एक्‍शन हीरो अजय देवगन के फैन्‍स के लिए खुशख़बर है, जो विदेश में रहते हैं और जिनको शिवाय का इंतजार है। दरअसल, निर्माता निर्देशक अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ के प्रचार के लिए एक नया प्‍लान तैयार किया है, जो अभिनेता अजय देवगन को उनके फैन्‍स से जोड़ेगा।

जी हां। अभिनेता अजय देवगन ने फिल्‍म ‘शिवाय’ की मार्केटिंग करने के लिए ‘मीट द देवगन्‍स’ नामक एक कार्यक्रम डिजाइन किया है, जिसमें काजोल और अजय देवगन यूएसए में अपने फैन्‍स के साथ रूबरू होंगे।

ajay devgn kajol

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रोग्राम की शुरूआत 21 सितंबर को न्‍यूयॉर्क से होगी। जबकि 22 सितंबर को काजोल और अजय देवगन इलेनॉइस में अपने प्रशंसकों के रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम का समापन समारोह 23 सितंबर को सांता क्लारा, कैलिफोर्निया में होगा।

सूत्रों की मानें तो इस दौरान अजय देवगन और काजोल फैन्‍स को देवगन्‍स के साथ सेल्‍फी लेने का मौका भी मिलेगा और फैन्‍स समारोह के दौरान अजय देवगन व काजोल से सवाल जवाब भी कर पाएंगे।