Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News वापसी को लेकर उत्‍साहित मरयम जकारिया

वापसी को लेकर उत्‍साहित मरयम जकारिया

0
232

मुंबई। अभिनेत्री मरयम जकारिया ने गुरुवार को कहा कि वह नई फिल्म ‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ में आइटम नंबर के साथ वापसी को उत्साहित हैं और फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

मरयम ने गीत की शूटिंग के मौके पर कहा, “मैं वापस आ रही हूं और यह मेरा गीत है। मैं दोबारा आने के लिए इसलिए बेताब हूं, क्योंकि मैं अभिनय और कैमरे के सामने आने को बेकरार हूं।”

Maryam Zakaria 001
‘एजेंट विनोद’ में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ आइटम नंबर हिट होने के बाद उन्होंने ‘ग्रैंड मस्ती’ और दक्षिण की फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। मरयम ने बेटे को जन्म देने के बाद लंबा अवकाश लिया, और अब उनका बेटा 16 महीने का हो चुका है।

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा। काफी अच्छा लगा। मैं बहुत उत्साहित हूं और फिल्म देखना चाहती हूं।”

अभिषेक जावकर द्वारा निर्देशित ‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ में पवन मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह रेड बल्ब स्टूडियो और एडेप्ट फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।

-आईएएनएस