Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News कॉफी विद करण में नजर आएंगे आदित्‍य, परिणीति चोपड़ा

कॉफी विद करण में नजर आएंगे आदित्‍य, परिणीति चोपड़ा

0
209

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर फिल्म निर्माता करण जौहर के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘कॉफी विद करण’ में नजर आएंगे।

दावत ए इश्‍क अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर खाते से करण जौहर और सह-कलाकार आदित्य रॉय कपूर के साथ शो के सेट की तस्वीर साझा की।

aditya-roy-kapur-parineeti-chopra-002

इसकी कैप्‍शन में परिणीति ने लिखा, ‘आज की कॉफी फिल्टर नहीं और एकस्ट्रा स्टॉन्ग है। करण के साथ बातचीत। सभी को रेपीड फायर पसंद है।’

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, काजोल, रानी मुखर्जी, संजय लीला भंसाली और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारे करण जौहर के इस लोकप्रिय शो का हिस्‍सा बन चुके हैं।

6 नवंबर से स्‍टार वर्ल्‍ड पर शुरू होने जा रहे कॉफी विद करण के पांचवें संस्‍करण के पहले एपिसोड में शाह रुख खान और आलिया भट्ट नजर आएंगे। -आईएएनएस