Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News इस बात से खुश हैं आशिकी 2 फेम आदित्‍य रॉय कपूर

इस बात से खुश हैं आशिकी 2 फेम आदित्‍य रॉय कपूर

0
438

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ दूसरी बार सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आने वाले आशिकी 2 फेम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर काफी खुश हैं। हाल में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर लघु फिल्म ‘राख’ की स्‍क्रीनिंग कार्यक्रम में उपस्‍थित हुए।

aditya-roy-kapur

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए आदित्‍य ने कहा, ‘ओके जानू’ में मैं एक आम लड़के का किरदार निभा रहा हूं। इस फिल्म में कुछ भी गंभीर नहीं है। काफी लंबे अर्से के बाद में एक सामान्य किरदार निभा कर खुशी महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं।’

Aditya Roy Kapur Shraddha Kapoor

गौरतलब है कि ‘ओके जानू’ फिल्मकार मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्‍शन्‍स कर रहा है।

फिल्म लिव-इन में रहने वाले मुंबई के एक युवा युगल की कहानी पर आधारित है। शाद अली निर्देशित फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। -आईएएनएस