Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News विनय पाठक के साथ फिर से स्‍क्रीन शेयर करेंगी लारा दत्‍ता

विनय पाठक के साथ फिर से स्‍क्रीन शेयर करेंगी लारा दत्‍ता

0
219

मुम्‍बई। जी हां, फिल्‍म चलो दिल्‍ली में एक साथ काम कर चुकी विनय पाठक और लारा दत्‍ता की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।

जानकारी के अनुसार लारा दत्‍ता अपने फिल्‍म प्रोडक्‍शन भीगी बसंती एंटरटेनमेंट के तले चलो दिल्‍ली के बाद दूसरी फिल्‍म का निर्माण करने जा रही हैं।

इस फिल्‍म का निर्देशन अंतर्द्वंद निर्देशक सुशील राजपाल करेंगे, जो 2009 में बढ़िया निर्देशन के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार जीत चुके हैं।

फिल्‍म में लारा दत्‍ता एक ऐसी एनआरआई महिला की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने बच्‍चे के पिता, जो अज्ञात डॉनर है, की तलाश करने के लिए भारत में आएगी।

इस फिल्‍म की शूटिंग जून 2017 में शुरू होने की संभावना है। विनय पाठक और सुशील राजपाल पहले भी साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, लारा दत्‍ता सुशील राजपाल के साथ पहली बार काम करेंगी।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।