Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News जानिए! कहां गुम हो गई थी कमांडो गर्ल पूजा चोपड़ा

जानिए! कहां गुम हो गई थी कमांडो गर्ल पूजा चोपड़ा

0
586

मुंबई। अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया पूजा चोपड़ा अपने आगामी हिंदी फिल्म ‘ये तो टू मच हो गया’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म दो सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें पूजा जिमी शेरगिल के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर लव शब करती नजर आएंगी।

Pooja Chopra

पूजा चोपड़ा ने एक बयान में कहा, ‘दुर्घटना होने के कारण, मुझे छह महीने आराम करने की सलाह दी गई थी। इस बीच मेरे पास कई ऑफर आए, लेकिन रोचक न होने के कारण मैंने मना कर दिया। दरअसल, ‘कमांडो’ के बाद मैं अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में थ।’

अभिनेत्री पूजा चोपड़ा ने कहा कि फिल्म के अधिकांश हिस्से की शूटिंग थाईलैंड में हुई है। निर्माता अली उनवाला और निर्देशक अनवर खान की आभारी हूं, जिन्‍होंने मुझे ‘अच्छी भूमिका’ दी।

इस फिल्म में अरबाज खान, ब्रूना अब्दुल्ला, मुरली शर्मा, विजय पाटकर और जरीना वहाब मुख्य भूमिकाओं में हैं। -आईएएनएस