Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करेंगे निर्देशक कृष

अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करेंगे निर्देशक कृष

0
250

चैन्‍ने। अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक्‍शन फिल्‍म गब्‍बर इज बैक बना चुके निर्देशक कृष ने अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने के संकेत दिए हैं।

गौतमीपुत्र सतकर्णी निर्देशक कृष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘अक्षय कुमार के साथ फिल्म पर जल्द काम शुरू होगा, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।’

हालांकि, निर्देशक कृष अपनी आगामी तेलुगू फिल्म अभिनेता वेंकटेश के साथ बनाने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग जल्‍द ही शुरू होगी।

इस बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा, ‘बालकृष्ण की 100वीं फिल्म का निर्देशन करने के बाद, मुझे वेंकटेश की 75वीं फिल्म का निर्देशन करने के लिए कहा गया है। विशेष फिल्मों में उनके साथ काम करना विशेष रहा।”

गौतमीपुत्र सतकर्णी की सफलता के बारे में कृष ने कहा, ‘फिल्म उद्योग के सभी लोग इसे शानदार बता रहे हैं। मेरे फोन की घंटी लगातार बज रही है और सभी प्रतिक्रियाएं उत्साहित कर देने वाली हैं। लेकिन मैं पूरा श्रेय नहीं ले सकता, इसलिए मैं फिल्म की टीम और बालकृष्ण का इसके लिए आभार व्यक्त करना चाहूंगा।’

-आईएएनएस