Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News ऐश्वर्य का प्रेम नि:स्वार्थ : अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्य का प्रेम नि:स्वार्थ : अभिषेक बच्चन

0
292

मुंबई | अभिनेता अभिषेक बच्चन को अपनी अभिनेत्री पत्नी ऐश्वर्य राय बच्चन की एक बात बेहद पसंद है और वह है उनका नि:स्वार्थ प्रेम।

ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब के सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने अभिषेक से पूछा कि उन्हें ऐश्वर्य में सबसे अच्छी बात क्या लगती है? इस पर उन्होंने कहा, “वह नि:स्वार्थ प्यार करती हैं।”

एक अन्य प्रशंसक ने जब पूछा कि वह दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में करियर की शुरुआत करना चाहेंगे? अभिषेक ने कहा, “मैं जरूर करना चाहूंगा।” अभिनेता अभिषेक बच्चन के ट्विटर पर 90 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं और उन्होंने इसके लिए अपने प्रशंकों को शुक्रिया अदा किया। सोमवार को ट्वीट कर अभिषेक ने अपने प्रशंसकों द्वारा दिए गए प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

abhishek-aish

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, “90 लाख फॉलोअर्स। आपके प्यार, समर्थन और मुझे उदार बनाए रखने के लिए शुक्रिया। सदस्यों को ढेर सारा प्यार।”

अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, “अभिषेक बच्चन, सुना है आपको ‘स्लिप डिस्क’ की समस्या हुई है? जल्द ठीक हो जाएं। हम आपको फिर से घोड़े पर सवार देखना चाहते हैं। ढेर सारा प्यार।”

अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में अभिषेक ने कहा, “आपका बेहद शुक्रिया। ठीक होने पर आपके घर रात्रिभोज पर आऊंगा, वह भी घोड़े पर सवार होकर।”

अभिषेक ने 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में करीना कपूर के साथ अपने बॉलावुड करियर की शुरुआत की थी। अभिषेक और ऐश्वर्य की शादी 2007 में हुई थी। उनकी बेटी आराध्या का जन्म नवम्बर 2011 में हुआ। अभिनेता को अब ‘हाउसफुल 3’ और ‘हेराफेरी 3’ से उम्मीदें हैं। (आईएएनएस)