Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन की अगली फिल्‍म बादशाहो की रिलीज डेट घोषित

अजय देवगन की अगली फिल्‍म बादशाहो की रिलीज डेट घोषित

0
306

मुंबई। अभिनेता अजय देवगन, इमरान हाशमी और फिल्मकार मिलन लुथरिया की तिक्‍कड़ी अगले साल धूम मचाने की तैयारी कर चुकी है। फिल्‍मकार मिलन लुथरिया की आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार फिल्‍म बादशाहो अगले साल 1 सितंबर, 2017 को रिलीज होने वाली है। इस घोषणा पर फिल्म के कलाकारों अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज और ईशा गुप्ता ने ट्वीट कर पक्‍की मोहर लगा दी है।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने लिखा, “हर संत का अतीत होता है.. हर पापी का भविष्य होता है। बादशाहो। 1 सितंबर।”

वहीं, इलियाना डिक्रूज ने लिखा, “‘बादशाहो’ एक फिल्म जिसे मैंने अभी-अभी शुरू किया, लेकिन इसने मेरे दिल में जगह बना ली है। यह 1 सितंबर, 2017 को रिलीज होगी।”

लुथरिया और भूषण कुमार द्वारा निर्मित ‘बादशाहो’ देश में आपातकाल की अवधि पर आधारित है। इसमें विद्युत जामवाल भी हैं। -आईएएनएस