Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News जब अजय देवगन के तोहफे ने उड़ाये शिल्‍पा शेट्टी के होश

जब अजय देवगन के तोहफे ने उड़ाये शिल्‍पा शेट्टी के होश

0
302

मुंबई। आगामी फिल्म ‘शिवाय’ के प्रचार के लिए लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ के सेट पर पहुंचे अजय देवगन ने कोरियोग्राफर गीता कपूर और शिल्पा को एक अनूठा तोहफा दिया। इस शो में गीता कपूर और शिल्‍पा शेट्टी के अलावा अनुराग बसु भी हैं।

अभिनेता-फिल्मकार अजय देवगन ने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ के सेट पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ मजाक किया। अजय देवगन ने शिल्पा शेट्टी को कॉक्रोचों से भरा बॉक्स तोहफे में दिया। हालांकि, शिल्पा शेट्टी को पता नहीं था कि अजय देवगन उनके साथ मजाक कर रहे हैं। जैसे ही शिल्‍पा शेट्टी ने बॉक्स खोला तो शिल्‍पा शेट्टी के हाव भाव बदल गए थे।

ajay-devgn-003

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शो के सेट से एक सूत्र ने कहा, “शिल्पा डर गई थीं। उनके हाव-भाव बदल गए थे। उन्हें इससे उबरने में कुछ वक्त लगा। इसके बाद ही शो की दोबारा शूटिंग शुरू की जा सकी।”

‘शिवाय’ अजय देवगन द्वारा निर्देशित और निर्मित है। वह इसमें अभिनय भी कर रहे हैं। इसमें वीर दास, सायशा सैगल और एरीका कार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होगी। -आईएएनएस