Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News फिल्म रेड में भी अजय देवगन के साथ नजर आएंगी इलियाना डिक्रूज

फिल्म रेड में भी अजय देवगन के साथ नजर आएंगी इलियाना डिक्रूज

0
265

फिल्म रेड का निर्देशन राजकुमार गुप्ता करेंगे

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज फिल्मकार मिलन लुथ​रिया निर्देशित फिल्म बादशाहो के बाद एक और फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

PR

जानकारी के अनुसार इलियाना डिक्रूज को अजय देवगन प्रस्तावित फिल्म रेड के लिए फाइनल कर लिया गया है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज अजय देवगन की प्रेमिका के किरदार में दिखेंगी।

बता दें कि फिल्म का निर्देशन नो वन किल्ड जैसिका फेम राजकुमार गुप्ता करने वाले हैं और इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक करेंगे।

राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म रेड 1980 के दशक की बहुचर्चित इनकम रेड पर आधारित है। अगर, सब कुछ समय पर पूरा हो गया, तो फिल्म 20 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।

इलियाना डिक्रूज हाल ही में मुबारकां में नजर आईं थी और अजय देवगन के साथ रश्के क़मर गाने में इलियाना डिक्रूज को काफी पसंद किया जा रहा है।