Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News फिल्म निर्माता बोनी कपूर की अगली फिल्म अजय देवगन के साथ!

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की अगली फिल्म अजय देवगन के साथ!

0
227

मुम्बई। लंबे समय से बोनी कपूर सलमान खान के साथ नो एंट्री और वांटेड का सीक्वल बनाने की सोच रहे थे। लेकिन, सलमान खान की डेट्स न मिलने के कारण बोनी कपूर ने अपने दोनों प्रोजेक्ट साइड लाइन कर दिए हैं।

सुनने में आया है कि बोनी कपूर अपनी अगली फिल्म में अजय देवगन को लेने की तैयारी में हैं। यह एक बायोपिक फिल्म होगी।

कहा जा रहा है कि अजय देवगन ने फिल्म की पटकथा सुनी, जो अभिनेता को पसंद भी आई। पटकथा को अंतिम रूप देने का काम जोर शोर से चल रहा है। यदि बात बन जाती है तो इस फिल्म में अजय देवगन एक्शन करते हुए भी नजर आएंगे।

हालांकि, फिल्म के अन्य कलाकार, नाम और निर्देशक तय करना बाकी है। उम्मीद है कि इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इससे पहले बोनी कपूर और अजय देवगन फिल्म कंपनी में साथ काम कर चुके हैं, बतौर निर्माता—अभिनेता।