Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन ने छोड़ी अनीस बज्मी की फिल्म साढ़े साती

अजय देवगन ने छोड़ी अनीस बज्मी की फिल्म साढ़े साती

0
239

मुम्बई। पिछले कुछ समय से अजय देवगन एक के बाद एक धड़ाधड़ फिल्में साइन किए जा रहे हैं। ऐसा करने से अजय देवगन काफी व्यस्त हो चुके हैं। सुनने में आया है कि इसी व्यस्तता के कारण अजय देवगन को एक फिल्म छोड़नी पड़ी।

ख़बर है कि अजय देवगन ने अनीस बज्मी की फिल्म साढ़े साती से खुद को अलग कर लिया है। इस फिल्म में अजय देगवन के अलावा अनिल कपूर भी लीड भूमिका में दिखने वाले थे।

सूत्रों के अनुसार अनीस बज्मी ने अजय देवगन का विकल्प खोजना शुरू कर दिया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड भूमिका में नजर आ सकते हैं।

सुनने में आया है कि जॉन अब्राहम को फिल्म की पटकथा काफी पसंद आई। हालांकि, जॉन अब्राहम ने सह निर्माता बनने की शर्त रखी है।

उम्मीद है कि अनीस बज्मी जल्द ही इस बारे में घोषणा करेंगे। जॉन अब्राहम की परमाणु ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और सत्यमेव जयते अक्षय कुमार की गोल्ड के साथ रिलीज होने जा रही है।