Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अगले साल जनवरी फरवरी में शुरू होगी अजय देवगन की नयी फिल्म

अगले साल जनवरी फरवरी में शुरू होगी अजय देवगन की नयी फिल्म

0
246

मुम्बई। गोलमाल अगेन अभिनेता अजय देवगन की अगली फिल्म की शूटिंग जनवरी फरवरी में शुरू होगी, जिसमें संजय दत्त और फरहान अख्तर लीड भूमिका में नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पुरस्कृत तमिल फिल्म जिगरठंडा के हिंदी रीमेक का निर्देशन फिल्मकार निशिकांत कामत करने वाले हैं।

फिलहाल, फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है, जिसमें काफी सुधार किए जा रहे हैं, ताकि इसको हिंदी सिने प्रेमियों के अनुकूल बनाया जा सके। फिल्म की शूटिंग जनवरी फरवरी 2018 में शुरू हो जाएगी।

हालांकि, इस फिल्म के लिए अभिनेत्री का चयन करना बाकी है, जो दिसंबर तक होने की संभावना है।

अजय देवगन के करीबी सूत्रों का कहना है कि गोलमाल अगेन अभिनेता फिल्म में अभिनय नहीं करेंगे क्योंकि अभिनेता इस समय चार से पांच फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं, और सभी में अभिनय करना संभव नहीं है।

बता दें कि इनदिनों अजय देवगन राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म रेड और संजय दत्त तिग्मांशु धुलिया निर्देशित फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।