Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन की यह फिल्‍म होगी दीवाली से पहले रिलीज

अजय देवगन की यह फिल्‍म होगी दीवाली से पहले रिलीज

0
215

मुम्‍बई। अभिनेता अजय देवगन अपने फैन्‍स और सिने प्रेमियों को इस साल दीवाली पर दर्शन देंगे। लेकिन, उससे पहले भी अजय देवगन की एक फिल्‍म रिलीज होने जा रहा है। फिल्‍म निर्माता अजय देवगन ने अपने ट्विटर खाते से घोषणा करते हुए अपनी इस फिल्‍म की तारीख 23 सितंबर तय की है।

ajay devgn with daughter

जी हां, अभिनेता अजय देवगन की आगामी सह-निर्मित फिल्म ‘पार्चेड’ 23 सितम्बर को रिलीज होगी। लीना यादव निर्देशित फिल्म में राधिका आप्टे, तनीषा चटर्जी और लेहार खान मुख्य भूमिका में हैं। अजय देवगन ने ट्वीट कर फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सवों में काफी सराहा गया है।

ट्रेलर देखें पार्चेड

parched movie

अभिनेता अजय देवगन ने अपने ट्वीट में कहा, “18 पुरस्कार, 24 अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सवों में दिखाई जा चुकी फिल्म ‘पार्चेड’ को प्रस्तुत करता हूं। 23 सितम्बर को रिलीज हो रही है। 9 सितम्बर को ट्रेलर।”

भारत के ग्रामीण क्षेत्र पर बनी फिल्म ‘पार्चेड’ तीन महिलाओं के सामान्य जीवन की कहानी को दर्शाती है, जो सदियों पुरानी मान्यताओं को तोड़कर आजादी की ओर बढ़ती हैं। -आईएएनएस