Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन और काजोल को नये आशियाने की तलाश

अजय देवगन और काजोल को नये आशियाने की तलाश

0
319

मुम्बई। फिल्म स्टार अजय देवगन को अपने परिवार के लिए नये घर की तलाश है। अजय देवगन का परिवार जुहू में रहता है। अजय देवगन अपने पुराने घर का नवीनीकरण करने के लिए लंबे समय से विचार कर रहे हैं।

लेकिन, अजय देवगन को दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए मनचाहा मकान नहीं मिल रहा है। अजय देवगन कुछ समय के लिए किराये का मकान चाहते हैं, ताकि पुराना घर रिनोवेट करवाया जा सके।

मनचाहा घर न मिल पाने का दूसरा कारण अजय देवगन की पसंद है। दरअसल, अजय देवगन जुहू छोड़ने के मूड में नहीं हैं। देखते हैं कि पिछले दो साल से चल रही अजय देवगन की तलाश कब तक पूरी होती है।